Vodafone अपने ग्राहकों को फ्री में दे रहा है 4GB डाटा, ऐसे उठाएं फायदा

यदि आप भी वोडाफोन आइडिया के ग्राहक हैं और साथ ही आप बिहार-झारखंड और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। इन दोनों सर्किल में वोडाफोन अपने नए ग्राहकों को फ्री में 4 जीबी डाटा दे रहा है। Vodafone Idea के इस ऑफर के तहत उन सभी लोगों को 4 जीबी डाटा फ्री में मिलेगा जो अपने पुराने सिम कार्ड को 4जी में अपग्रेड करते हैं या नया 4जी सिम कार्ड खरीदते हैं।Vodafone अपने ग्राहकों को फ्री में दे रहा है 4GB डाटा, ऐसे उठाएं फायदादरअसल वोडाफोन आइडिया ने बिहार-झारखंड सर्किल में 4जी नेटवर्क का हाल ही में विस्तार किया है और इस सर्किल में कंपनी के ग्राहकों की संख्या 95 लाख है। ये आंकड़ा 30 नवंबर 2018 तक का है।

इस सर्किल में पटना, रांची, धनबाद, बोकारो जैसे 2,471 शहर आते हैं। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल की बात करें तो इस सर्किल में कंपनी के 50 लाख ग्राहक हैं जिनमें इंदौर, भोपाल, रायपुर और जबलपुर जैसे शहरों के ग्राहक शामिल हैं।

वोडाफोन के इस नए ऑफर के तहत ग्राहकों को 4GB फ्री डाटा 10 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा और यह डाटा ग्राहकों को खाते में अपने-आप जुड़ जाएगा जिसकी जानकारी आप वोडाफोन ऐप के जरिए ले सकते हैं।

बता दें कि वोडाफोन ने हाल ही में वोडाफोन ने 154 रुपये का प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसकी वैधता 180 दिनों की है और इस प्लान में आपको 600 मिनट लोकल नेटवर्क पर कॉलिंग मिलती है, हालांकि यह कॉलिंग आप रात में ही कर सकेंगे यानि यह कॉलिंग आप सिर्फ रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच ही कर सकेंगे।

Back to top button