Vodafone ने भी पकड़ी Airtel राह, लॉन्च किए तीन धमाकेदार नए प्लान, अब बेकार नही जायेगा आपका डाटा

एयरटेल की राह पर चलते हुए वोडाफोन ने पिछले महीने बचे हुए डाटा को अगले महीने यूज करने की सुविधा दे दी है, हालांकि कंपनी ने यह सुविधा केवल वोडाफोन रेड के पोस्टपेड ग्राहकों को दी है। वोडाफोन रेड यूजर्स अब बचे हुए डाटा का इस्तेमाल अगले महीने कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने तीन नए प्लान रेड ट्रैवलर, रेड इंटरनैशनल और रेड सिग्नेचर लॉन्च किए हैं।

यह प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है, जो इंटरनेशनल ट्रिप करते हैं। इस प्लान के तहत यूजर्स को अमेरिका, कनाडा, चीन, हांगकांग, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर के लिए फ्री आईएसडी कॉल्स मिलेंगे। इस प्लान के तहत 1,299 रुपए के रिचार्ज पर 100 आईएसडी मिनट और 75 जीबी डाटा, 1,699 रुपए के रिचार्ज पर 100 आईएसडी मिनट और 100 जीबी डाटा और 1,999 रुपए के प्लान में 200 आईएसडी मिनट और 125 जीबी डाटा मिलेगा।






