Vivo के 7200 mAh बैटरी वाले नए 5G फोन पर डिस्काउंट

क्या आप भी काफी वक्त से बड़ी बैटरी वाला नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो वीवो का vivo T5x 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने इस फोन को कुछ वक्त पहले ही लॉन्च किया है जिसमें 7200 mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर के साथ 50MP का कैमरा भी मिल रहा है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट इस फोन पर शानदार डिस्काउंट दे रहा है। ऐसे में अगर आप भी 25 हजार रुपये के बजट में कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस डिवाइस को चेक कर सकते हैं। इस फोन पर अभी न सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट बल्कि कुछ खास बैंक ऑफर्स के साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
Vivo T5x 5G पर डिस्काउंट ऑफर
वीवो के इस फोन की कीमत वैसे तो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 28,999 रुपये है लेकिन अभी आप इस डिवाइस को सिर्फ 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं फोन पर कुछ खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां फ्लिपकार्ट एक्सिस और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के साथ 1,150 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिससे फोन की कीमत और कम हो जाती है।
एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो कंपनी पुराना फोन एक्सचेंज करने पर भी अच्छी वैल्यू ऑफर कर रही है जहां से आप 16,350 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं। हालांकि ये एक्सचेंज वैल्यू पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगी।
Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo का ये नया फोन एक किफायती और परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाला स्मार्टफोन है, जिसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,200mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। साथ ही इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट और 6.76-इंच का 120Hz डिस्प्ले भी मिल रहा है।
डिवाइस IP69+ वॉटर/डस्ट रेजिस्टेंस और 50MP के प्राइमरी कैमरे के साथ मजबूत और टिकाऊ परफॉर्मेंस ऑफर करता है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग बना देता है।





