विवेक हत्याकांड: SIT के खुलासे से पकड़ा गया सिपाही का झूठ, कार से नहीं टकराई थी बाइक

विवेक तिवारी की 28 सितंबर को लखनऊ के गोमती नगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी की जांच में हुए खुलासे ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर विवेक ने कार चढ़ाने की कोशिश नहीं की तो आखिर सिपाही ने क्यों गोली चलाई।
हत्याकांड में आरोपी दोनों ही सिपाहियों को बर्खास्त किया जा चुका है। मामले पर मचे हंगामे पर सरकार और प्रशासन बैकफुट पर आ गया। यहां तक कि डीजीपी ओपी सिंह को सफाई देनी पड़ी थी। हालांकि, बाद में हत्याकांड के आरोपी सिपाहियों के समर्थन में अन्य पुलिसकर्मियों ने आवाज उठाई, जिस पर कई को निलंबित को कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
हत्याकांड में मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी ने राज्य पुलिस पर संवेदनहीनता के आरोप लगाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात भी की थी। राज्य सरकार ने तिवारी परिवार को मुआवजा व कल्पना को नौकरी देने का आश्वासन दिया था।





