तो इसलिए यहाँ बिक रही हैं कुंवारी लड़कियों की लाशें, खबर पढ़कर बिल्कुल भी नहीं कर पाओगे यकीन

आज तक हर चीज बिकते सुना होगा लेकिन लाशें बिकता पहली बार सुन रहे होंगे और वो भी सिर्फ लड़की की। आपने अक्सर अपने बड़े बूढ़ों को कहते हुए सुना होगा कि जिंदा रहने के दौरान ही जो अच्छा काम करना है उसे कर लो, क्योंकि मृत्यु के बाद आपको कोई याद भी नहीं करेगा।
पश्चिमोत्तर चीन के शांक्सी क्षेत्र में एक परिवार ने कुछ दिन पहले ही एक शादी का समारोह किया था। जिसे घोस्ट वेडिंग के नाम से जाना गया। शादी ऐसे लड़के की गई थी, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। अविवाहित मृत बेटे की शादी एक मृत लड़की से करवाई जाती है। वहां के लोग मानते है कि ऐसा करने से लड़के की भटकती आत्मा को जल्द शांति मिलती है।
अपने मरे हुए बेटे की शादी करवाने के लिए लड़के के घरवाले मृत लड़की की लाश को खरीदते हैं। ऐसे में लड़की के घरवालों की अनुमति ली जाती है। लड़के के घरवाले भले ही कितने भी गरीब क्यों ना हो, लेकिन वह अपने अविवाहित मृत लड़के की आत्मा को शांति प्राप्त करवाने के लिए, वह किसी भी कीमत पर लड़की की लाश को खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं।
चीन में लड़को की मौत ज्यादातर कोयला खादानों में होती दुर्घटना के कारण होती है। ऐसी दुर्घनाओं के कारण ही महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की मृत्यु होने के ज्यादा आंकडे़ पाए जाते हैं। जिस कारण लड़कियों की लाश मिलना मुश्किल हो जाता है। कई लोग महिलाओं की लाश को चुराकर भी शादी करवाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button