विराट ने मैच टाई होने पर पहले बैटिंग करने के अपने फैसले का यूं किया बचाव

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को दूसरा वनडे मैच टाई हो गया. दोनों टीमों का स्कोर 321-321 की बराबरी पर खत्म हुआ. इस मैच में वनडे करियर का 37वां शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली को  बाद में यह कहना पड़ा कि वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छी क्रिकेट खेली, जिसके चलते वे मैच टाई कराने में सफल रहे. कोहली ने इस मैच में सबसे तेज अपने 10,000 रन पूरे कर लिए. विराट ने मैच टाई होने पर पहले बैटिंग करने के अपने फैसले का यूं किया बचाव

मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, ‘सबसे पहले, मैं यह कहना चाहूंगा कि यह एक बहुत अच्छा मैच था. वेस्टइंडीज को इसका श्रेय जाना चाहिए, जिन्होंने अच्छी क्रिकेट खेली. खासकर, दूसरी पारी के बाद जब उनके तीन विकेट जल्दी आउट हो गए और फिर  शिमरोन हेटमेयर तथा होप ने मैच बना दिया. एक समय ऐसा भी आया, जब मैंने सोचा कि वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में है. लेकिन कुलदीप, चहल, उमेश और शमी ने अच्छी गेंदबाजी कर हमारी वापसी करा दी.’

मुझे 10,000 की उपलब्धि का गर्व है
विराट कोहली ने कहा, ‘मुझे अपनी इस पारी और 10,000 की उपलब्धि को छूने पर गर्व है. यह कुछ ऐसा था जिसके बारे में मैंने मैच से पहले ही सोच रखा था.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने पूरी तरह से इस मैच का आनंद लिया. वेस्टइंडीज ने जिस तरह की बल्लेबाजी की उससे वे इस मैच को ड्रॉ कराने के हकदार थे.’ 

क्या टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना गलत फैसला था? विराट कोहली ने इस सवाल के जवाब में कहा, ‘हमने मैच से पहले ही फैसला कर लिया था. इस पिच हर कोई कोई पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा क्योंकि यहां मौसम गर्म था और बाद में आपको रनों का बचाव करना था. हमें उम्मीद थी कि बाद में पिच स्लो होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.’ 

रायडू सिचुएशन अच्छी तरह रीड करते हैं 
विराट कोहली ने चार नंबर पर बैटिंग करने वाले अंबाती रायडू की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘वे बेहद प्रोफेशनल हैं. मैच की सिचुएशन को अच्छी तरह रीड करते हैं. वे स्पिन गेंदबाजी अच्छी खेलते हैं. तेज गेंदबाजी भी अच्छी खेलते हैं. वे पिछले मैच में नॉट आउट लौटे थे. इस मैच में भी अच्छा खेले. मुझे लगता है कि वे चौथे नंबर पर एकदम फिट हैं.’

शतकवीर शाई होप ने जताई निराशा 
नाबाद शतक जमाकर मैच टाई कराने वाले शाई होप टीम के रिजल्ट से निराश दिखे. उन्होंने मैच के बाद एक सवाल पर कहा, ‘मैं बहुत निराश हूं कि कि हम जीत दर्ज नहीं कर सके. हमें यह मैच जीतना चाहिए था.’ पिच के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह विकेट ज्यादा नहीं बदला. नई गेंद भी बैट पर आ रही थी. बाद में भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ा

Back to top button