विराट ने छोड़ा नॉन वेज, बन गए शाकाहारी, वजह है बेहद खास

विराट कोहली फिटनेस को लेकर खासे सावधान रहते हैं और जो उसके लिए चाहिए वह हर कुछ करने के लिए तैयार रहते हैं. विराट कोहली को बचपन में बिरयानी खाना बहुत पसंद था लेकिन अब उन्होंने नॉन वेज छोड़ दिया है और शाकाहारी बन गए हैं. कप्तान कोहली ने चार महीने पहले एनिमल प्रोटीन लेना बंद कर दिया था.

उनका मानना है कि इससे उनका खेल बेहतर हुआ है. कोहली की मौजूदा डाइट में प्रोटीन शेक, वेजिटेबल और सोया शामिल है. उन्होंने अंडा और डेयरी प्रोडक्ट खाना छोड़ दिया है. सूत्रों के मुताबिक, “कोहली ने अपनी डाइट चार महीने पहले शुरू की थी. अब वह ज्यादा मजबूत महसूस कर रहे हैं क्योंकि उनकी पाचनशक्ति बढ़ गई है. उन्हें अब मीट, अंडा या डेयरी प्रोडक्ट अच्छे नहीं लगते.”

कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इसी टाइम के आस पास नॉन वेज छोड़ा था. लेकिन कोहली इस बारे में लंबे समय से सोच रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, “दो साल पहले, जब वह सामान्य डाइट ले रहे थे तो उन्होंने कहा था कि अगर मौका मिला तो वह नॉन वेज छोड़ देंगे. अब वह पहले के मुकाबले ज्यदा मजबूत महसूस कर रहे हैं.”

Back to top button