विराट ने नहीं इस खिलाड़ी ने भारत को जिताया मैच

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में हरा कर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. इस जीत के हीरो रहे चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और कप्तान विराट कोहली. लेकिन एक नाम ऐसा भी है, जिसने टीम इंडिया को कंगारुओं के खिलाफ 50 रनों से जीत दिलाने की नीव रखी. वह नाम है टीम इंडिया के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार.

Virat does not win this match to India

253 का लक्ष्य ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ज्यादा नहीं था. खासतौर पर तब जब क्रीज पर डेविड वॉर्नर जैसा बल्लेबाज हो. लेकिन, भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले 5 ओवर के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनरों को वापस पवेलियन लौटा दिया. भुवनेश्वर कुमार ने 2 रन के स्कोर पर हिल्टन कार्टराइट (1) को बोल्ड कर दिया. वहीं 9 रन के स्कोर पर डेविड वॉर्नर (1) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट करवा दिया.

भुवनेश्वर कुमार के इन्हीं शुरूआती झटकों से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर विराट ब्रिगेड दबाव बना पाई नहीं तो मैच का नतीजा कुछ और भी हो सकता था. भुवनेश्वर कुमार ने कोलकाता में 6.1 ओवरों की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट झटके हैं. इस दौरान उन्होंने दो मैदान ओवर भी डाले हैं.

आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार वनडे क्रिकेट में 10 से कम रन देकर 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा दो बार कर चुके हैं. कोलकाता वनडे से पहले भुवी ने साल 2013 में कैरिबियाई धरती पर ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 6 ओवर में 8 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे. भुवी ऐसा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं.

आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने अपनी स्विंग और धारदार गेंदबाजी के दम पर आईपीएल 9 और 10 में पर्पल कैप अपने नाम की है, साथ ही पिछले 2 साल से भुवी के प्रदर्शन में निखार आता जा रहा है. मौजूदा समय में भुवनेश्वर कुमार वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन स्विंग गेंदबाजों में शामिल हैं.

Back to top button