VIDEO: अंडे गिरा हथौड़ा, फिर ऐसा हुआ जिसके बारे में सोचा नहीं…

नई दिल्‍ली। आमतौर पर आपने अंडे का आमलेट, एग फ्राई, एग करी या हाफ फ्राई ही खाया होगा. हो सकता है इसके अलावा भी आपने अंडे की कोई डिश खाई हो. लेकिन कभी आपने अंडे पर हथौड़ा मारने की कोशिश की है? शायद इसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा. अगर ऐसा आपने नहीं किया तो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा एक वीडियो जरूर देखिए. इसमें एक अंडे को हथौड़े से तोड़ने की कोशिश की गई. लेकिन उस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

https://www.instagram.com/p/CFe8J0lnh5b/?utm_source=ig_web_copy_link

दरअसल यह वीडियो इंस्‍टाग्राम पर Satisfyingxtimes अकाउंट अपलोड किया गया है. इसे देखने के दौरान आपको साधारण सी एक बात लगेगी कि हथौड़ा अंडे पर गिरेगा और अंडा टूट जाएगा. लेकिन जब हथौड़ा अंडे पर गिरता है तो कुछ और ही होता है.

इस वीडियो को अब तक 64 हजार से अधिक लाइक्‍स मिले हैं. साथ इसे लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि इस पर हजारों कमेंट भी किए जा रहे हैं. यह वीडियो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल अंडे पर हथौड़ा गिरता जरूर है, लेकिन इससे अंडा नहीं टूटता, बल्कि हथौड़ा ही टूट जाता है. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा है कि क्‍या हथौड़ा चॉकलेट से बना हुआ था.

Back to top button