VIDEO: तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम में हुए हैरान कर देने वाले ये बड़े बदलाव

भारतीय क्रिकेट टीम के होसलों से भरे खिलाडियों की जिन्हें हर मैदान फ़तेह करने की आदत पड़ चुकी है. एक के बाद एक सीरीज जीत कर भारतीय खिलाडियों ने ये साबित कर दिया है कि पूरी दुनिया में उनसे बेहतर कोई नहीं है और इसका सारा श्रेय कप्तान कोहली को जाता है, जिन्होंने टीम को बांधे रखा और जीत दिलाई. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ कल से शुरू हो रहें तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में बहुत बड़े बदलाव हुए है, जो शायद विराट को एक और सीरीज जीताने में अहम भूमिका निभा सकते है.
मौजूदा खबर अनुसार बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला अब अपने अंतिम पड़ाव में प्रवेश कर चुकी हैं. दोनों टीमों के बीच पेटीएम सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच शनिवार को यानि कि कल 2 दिसम्बर से देश की राजधानी दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेला जायेंगा. विराट कोहली को आखिरी टेस्ट के बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है ताकि वो दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए मानसिक और शाररिक रूप से फिट रह सके.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं द्वारा अंतिम मुकाबलें के लिए टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम कर ऐलान कर दिया. दूसरे टेस्ट मैच से निजी कारणों के चलते टीम से रिलीज किये जाने वाले शिखर धवन तीसरे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई देगे. अंतिम टेस्ट के लिए टीम के कोई अन्य बदलाव नहीं देखने को मिला हैं. अभी तक दोनों टीमों के बीच जो पहले दो टेस्ट मैच खेले हैं, वह काफी रोचक और भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एकदम यादगार रहे हैं.
गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में पहला टेस्ट मैच खेला गया था, जो बिना किसी नतीजे के समाप्त रहा था और नागपुर में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया जोरदार अंदाज में जीतने में सफल रही. नागपुर में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट आज ही खत्म हुआ. जहाँ मेजबान भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच को सिर्फ चार दिनों के खेल में जीतकर अपने नाम किया. टीम इंडिया दूसरा टेस्ट एक पारी और 239 रनों से जीतने में सफल रही.
देखिये वीडियो !!
बताते चलें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे व अंतिम टेस्ट के लिए टीम इंडिया में ओपनर शिखर धवन की वापसी करवाई है. वहीं दक्षिण अफ्रीका दौरे को ध्यान में रखते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह चाइनामैन कुलदीप यादव को शामिल किया गया है. इसके अलावा टीम इंडिया ने विजय शंकर को बतौर ऑलराउंडर बरकरार रखा है.





