विडियो: न्यूयॉर्क के कैनेडी एयरपोर्ट पर भरा पानी, मुसाफिर परेशान

 अमेरिका में आए बॉम्ब साइक्लोन की वजह से न सिर्फ भारी बर्फबारी हो रही है बल्कि इससे एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया है। न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल फोर पानी में पूरी तरह डूब गया है। दरअसल रविवार दोपहर पानी की मेन पाइपलाइन फूटने की वजह से यहां पानी भर गया। पानी भरने की वजह से टर्मिनल के बैगेज एरिया में कई इंच पानी भर गया। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

विडियो: न्यूयॉर्क के कैनेडी एयरपोर्ट पर भरा पानी, मुसाफिर परेशान

हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि पानी की मेन पाइपलाइन क्यों फूटी, मगर इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई। क्योंकि उनके बैगेज पूरी तरह गीले हो गए और वहीं साइक्लोन की वजह से फ्लाइट में देरी भी हो रही है। पानी भरने की वजह से टर्मिनल फोर को उड़ान के लिए बंद कर दिया गया।पिछले तीन दिनों से इस एय़रपोर्ट पर यही हाल बना हुआ है। अकेले शुक्रवार को साक्लोन की वजह से 350 फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा। वहीं शनिवार को इस हवाई अड्डे से 94 फ्लाइट रद्द की गई है।

एंजेला मर्केल इस वार्ता को लेकर हैं आशावादी

वहीं 17 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। पानी भरने की वजह से एयरपोर्ट पर लगे उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे बैगज हैंडलिंग के काम में ज्यादा परेशानी हो रही है।

https://twitter.com/NYCityAlerts/status/950096858810068992

Back to top button