VIDEO: धोनी ने नहीं होने दिया तिरंगे का अपमान, फैन के हाथ से छीन जमीन पर छूने से रोका

हैमिल्टन में भले ही टीम इंडिया तीसरा टी-20 गंवाते हुए 2-1 से टी-20 सीरीज हार गई हो। मगर पहली पारी के दौरान दिल महेंद्र सिंह धोनी ने जीत लिया। उन्होंने बता दिया कि ‘तिरंगा’ कितना अनमोल है।VIDEO: धोनी ने नहीं होने दिया तिरंगे का अपमान, फैन के हाथ से छीन जमीन पर छूने से रोका

एमएस धोनी 10 फरवरी को अपना 300वां टी-20 मुकाबला (199 आईपीएल मैच समेत) खेलने उतरे थे। हालांकि 37 वर्षीय यह पूर्व कप्तान महज दो रन बनाने के बाद आउट हुए और इस मैच को यादगार बनाने से चूक गए, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका एक वीडियो सभी का दिल चुरा रहा है।

दरअसल, न्यूजीलैंड की पारी के दौरान माही का एक फैन सुरक्षा घेरे को तोड़ता हुआ मैदान पर पहुंच गया जिसके हाथ में भारतीय तिरंगा था जो मैदान को छूने वाला था लेकिन, इस विकेटकीपर ने ऐसा नहीं होने दिया।

धोनी का यह प्रशंसक पहले तो घुटनों के बल बैठा और अपने कुर्ते से माही के दोनों जूते (पैर) पोछने लगा। ऐसा करते हुए उसके दाएं हाथ से तिरंगा धरती से छूने वाला था, लेकिन धोनी जिस फुर्ती से स्टपिंग करते हैं, उसी मुस्तैदी के साथ उन्होंने तिरंगे का सम्मान रखते हुए उस शख्स के साथ से तिरंगा ले लिया।

इसके बाद सुरक्षाकर्मी उस प्रशंसक को वहां से लगए। तिरंगे के प्रति धोनी का सम्मान ही है कि वह अपने हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगवाते। उनका कहना है कि विकेटकीपिंग करते वक्त कई बार उन्हें अपना हेलमेट जमीन पर रखना पड़ता है, जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

Back to top button