शमी को आउट करने के लिए स्टोक्स बने सुपरमैन…देखे विडियो

राइज़िंग पुणे सुपरजायंट और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच हुए आईपीएल के 52वें मैच में दिल्ली की पारी के दौरान एक शानदार कैच देखने को मिला. और ये कैच किसी और ने नहीं, बल्कि आईपीएल-10 के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने लिया.

शमी को आउट करने के लिए स्टोक्स बने सुपरमैन...देखे विडियो
दिल्ली की पारी के 20वें ओवर की पांचवी गेंद पर स्टोक्स ने शमी का बॉउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपका. उन्होंने ना सिर्फ कैच लपक कर शमी को आउट किया बल्कि ठीक सीमा रेखा के पास कैच पकड़ कर उन्होंने अपनी टीम के लिए 6 रन भी बचाए. हवा में सुपरमैन की तरह उछलते हुए उन्होंने एक हैरतअंगेज कैच लपक डाला.

ये भी पढ़े: शारीरिक सम्बन्ध बनाने में पति को नही थी रूचि तो पत्नी ने 29 घंटो तक…

बेन स्टोक्स ने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी का दिल जीत लिया. और फील्डिंग भी ऐसी कि मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों की आंखे भी खुली की खुली रह गईं. जयदेव उनादकट की गेंद पर शमी ने लेग साइड पर एक बहुत ही करारा शॉट जड़ा जो सीमा रेखा के बाहर जा रहा था. लेकिन स्टोक्स ने अपनी शानदार फील्डिंग के ज़रिए ऐसा होने नहीं दिया. बेहतरीन फील्डिंग का मुज़ाहिरा पेश करते हुए स्टोक्स ने हवा में छलांग लगाते हुए गेंद को सीमा रेखा से बाहर जाने से रोका.

और मैच हार गई पुणे की टीम
आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स ने पुणे की टीम को 169 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गवां कर 161 रन ही बना पाई और ये मैच 7 रन से हार गई. इस हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पुणे की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अब उसे क्वालिफाई करने के लिए पंजाब के खिलाफ अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा.

Back to top button