VIDEO: चांदनी रात में पत्नी अनुष्का संग कुदरत की खूबसूरती निहार रहे विराट

क्रिकेट के मैदान पर कामयाबी की नई परिभाषा गढ़ते जा रहे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान से बाहर छोटी छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं। इसमें फिर चाहे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चांदनी रात में बेंच पर बैठना हो या रोजर फेडरर से खेल पर गप्पे लड़ाना हो। कोहली और उनकी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का के लिए भारत में प्रशंसकों की बड़ी तादाद के चलते यह सब कर पाना मुमकिन नहीं है।
न्यूजीलैंड जैसे खूबसूरत देश में वह अपनी पत्नी के साथ लंबी वॉक पर जाने और कुदरत की खूबसूरती निहारने का पूरा मजा ले रहे हैं। कोहली ने स्काइ स्पोट्र्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं और मेरी पत्नी आम चीजें करना पसंद करते हैं। जैसे कि लंबी वॉक पर जाना।’
उन्होंने कहा, ‘अगर हम नेपियर जैसी जगह पर हैं जो इतना खूबसूरत है तो एक रात हम मरीन परेड गए जहां बेंच पर बैठकर चांदनी रात का मजा लिया और बस बातें करते रहे।’ उन्होंने कहा, ‘हम छोटी-छोटी चीजों का मजा लेती हैं क्योंकि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं । हमें इस तरह के पल मिलते ही कहां है तो जब भी समय मिलता है , हम उसका पूरा लुत्फ उठाते हैं।’
हाल ही में कोहली और अनुष्का ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर से मिले और फेडरर को उनकी पिछली मुलाकात भी याद थी। कोहली ने कहा, ‘अद्भुत। मैं उनसे पहले भी मिला हूं लेकिन उन्होंने मुझे याद रखा। वाह!’
उन्होंने कहा, ‘उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले एक नुमाइशी मैच के दौरान मैं उनसे सिडनी में मिला था। मुझे लगा वाह उन्हें मैं याद हूं। मैं बयां नहीं कर सकता कि कितनी खुशी हुई। मैं बचपन से उन्हें खेलते देख रहा हूं। वह महान खिलाड़ी होने के साथ साथ एक बेहतर इंसान हैं।’
DO NOT MISS: @imVkohli speaks about his fondness for Kiwi land, the simple things he loves to do off the field and his memorable meeting with tennis legend @rogerfederer at the @AustralianOpen 🎾😎👌
Full Video 👉👉👉 https://t.co/wnEBzUBkOJ pic.twitter.com/ueqrfAPPDx
— BCCI (@BCCI) January 26, 2019





