VIDEO: मिताली के साथ वेदा का डांस देखा आपने! कैमरा देख शरमा गईं कप्तान

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल मैच भारत और इंग्लैंड का मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स में होना है। भारत ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। इस दौरान भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज और वेदा कृष्णमूर्ति को कुछ ऐसा करते देखा गया, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद हो। बैटिंग से पहले किताब पढ़ने के लिए मशहूर हुईं कप्तान मिताली वेदा के साथ डांस स्टेप करती नजर आईं।

VIDEO: मिताली के साथ वेदा का डांस देखा आपने! कैमरा देख शरमा गईं कप्तान

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वेदा और मिताली का ये खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान मिताली ने 36 रनों की पारी खेली और इसके साथ ही मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर भी बन गईं, हालांकि ऑस्ट्रेलियाई एलिस पेरी ने अगली ही पारी में उन्हें पीछे छोड़ दिया। वेदा ने इस मैच में नॉटआउट 16 रन बनाए। 

हरमनप्रीत कौर और दीप्ती शर्मा जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तो मिताली, स्मृति मंधाना और वेदा साथ बैठकर मैच जेख रही थीं। वेदा बल्लेबाजी के लिए तैयार होकर बैठी थीं, जबकि मिताली और स्मृति आउट होकर वापस लौट चुकी थीं। मिताली और वेदा बैठ-बैठे कुछ डांस स्टेप्स करते नजर आए, लेकिन जैसे ही कैमरा उनकी तरफ गया कप्तान मिताली शरमा सी गईं।

आईसीसी ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मिताली और वेदा इस वर्ल्ड कप में महज अपनी बल्लेबाजी से स्टार नहीं बल्कि उन्होंने अपनी डांसिंग स्किल्स भी दिखाई हैं।’

जैसे ही कैमरा इन तीनों पर गया, स्मृति और वेदा जोर-जोर से हंसने लगीं जबकि कप्तान मिताली ने अपना चेहरा छुपा लिया। 

 

Back to top button