वीरू ने मैच दौरान इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की उड़ा डाली धज्जियां

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और धाकड़ बल्लेबाज रह चुके वीरेंद्र सहवाग अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। पहले क्रिकेट के मैदान पर वो चौके-छक्के बल्ले से लगाते थे और अब कमेंट्री बॉक्स से बातों से दमदार शॉट्स जड़ते रहते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज के पहले ट्वंटी20 मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल की धज्जियां उड़ा डाली।

Maxwell

 

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, इस दिवाली नहीं बिकेंगे पटाखे

वीरू ने कमेंट्री के दौरान एक बड़ा खुलासा भी कर डाला। उन्होंने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब आने वाले सीजन में मैक्सवेल पर दांव नहीं लगाएगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर सहवाग ही हैं, जबकि मैक्सवेल टीम के कप्तान हैं। आईपीएल के 10वें सीजन में मैक्सवेल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

मैक्सवेल की कप्तानी पर तब भी वीरू ने सवाल उठाए थे। भारत दौरे पर आए मैक्सवेल तीन वनडे और एक ट्वंटी20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन अपने प्रदर्शन से कोई छाप नहीं छोड़ सके हैं।

कमेंट्री करते हुए सहवाग ने कहा, ‘ग्लेन मैक्सवेल तीन साल से किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा रहे, लेकिन वो हमेशा गैर जिम्मेदाराना शॉट्स खेलकर अपना विकेट गंवाते रहे। मैक्सवेल को कंट्रोल करना मुश्किल था। मुझे लगता है कि अब अगले सीजन के लिए हमारी टीम उन पर दांव नहीं लगाएगी।’ सहवाग के साथ कमेंट्री कर रहे सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी संकेत दिए कि मैक्सवेल को वो भी अपनी टीम का हिस्सा नहीं बनाना चाहेंगे।

आपको बता दें कि अगले साल के आईपीएल के लिए सभी खिलाड़ियों की नीलामी होगी। ऐसे में अभी से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि अगले सीजन में फ्रेंचाइजी अपनी बेस्ट टीम चुन सके। आईपीएल-10 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 14 मैचों में 7 मैच जीते और 7 गंवाए। कप्तान मैक्सवेल ने 13 मैचों में 31 के औसत से 310 रन बनाए थे, उनका स्ट्राइक रेट 173.18 का था। इस प्रदर्शन के बावजूद सहवाग ने मैक्सवेल को ना लेने की बात कह दी है। सहवाग के मुताबिक मैक्सवेल अच्छे बल्लेबाज जरूर हैं, लेकिन उनका शॉट सेलेक्शन खराब है।

टी20 सीरीज के पहले मैच में भी मैक्सवेल युजवेंद्र चहल की खराब गेंद पर खराब शॉट खेलकर 17 रन बनाकर आउट हो गए थे। वनडे सीरीज में भी मैक्सवेल का प्रदर्शन खराब रहा था और उन्हें आखिरी दो मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीनों मैचों में मैक्सवेल चहल का शिकार बने थे। इसके बाद दो मैच में वो खेले ही नहीं। तीन मैचों की सीरीज के पहले ट्वंटी20 मैच में भी वो चहल की ही गेंद पर आउट हुए। इस तरह से वो इस दौरे पर लगातार चार बार चहल का शिकार बन चुके हैं।

Back to top button