Vaibhav Suryavanshi के डेब्यू से पहले छोटे भाई का गदर

भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जा रहे वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार हैं। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव को डेब्यू का मौका मिल सकता है। इससे पहले उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने फिर तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी हैं। आशीर्वाद ने एक लोकल टीम के लिए खेलते हुए 119 गेंदों पर 168 रन बनाए। इस पारी के दौरान 10 साल के आशीर्वाद ने 19 चौके और छह छक्के लगाए।
शेयर की जानकारी
10 साल के आशीर्वाद ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी इस शानदार पारी के बारे में बताया। समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल मैच में उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऋषभ 11 ने वैशाली 1 को हराया। इस महीने की शुरुआत में समस्तीपुर में हुए एक लोकल प्रैक्टिस मैच में ताजपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से खेलते हुए आशीर्वाद ने 87 गेंदों पर 103 रन बनाए थे।
आशीर्वाद बनाए रखें
आशीर्वाद के पिता संजीव ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वे अगले दो सालों में उसे वैभव जैसा बेहतरीन खिलाड़ी बना पाएंगे। आशीर्वाद अभी बिहार में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रहा है। आशीर्वाद के पिछले शतक के बाद उसके पिता ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। फेसबुक पोस्ट में संजीव ने लिखा, “मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज एक प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक लगाया है। मैं सभी से गुजारिश करता हं कि वे उस पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।”
वैभव के 2 भाई हैं
वैभव के दो भाई हैं। उनके बड़े भाई उज्ज्वल हैं, जबकि छोटे भाई आशीर्वाद हैं। उनके माता-पिता संजीव और आरती ने दोनों बेटों के क्रिकेट करियर को संवारने और उन्हें सपोर्ट करने में अहम भूमिका निभाई है। IPL में शानदार प्रदर्शन की वजह से वैभव को पहली बार भारतीय T20I टीम में चुना गया है।
उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के सात मैचों के दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। यह दौरा 26 जून को बेलफास्ट में शुरू होगा। आयरलैंड के खिलाफ दो T20I मैच और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
आयरलैंड सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 26 जून
दूसरा टी20: 28 जून





