Uttarakhand Board Result 2017: घोषित हुए परिणाम, 10वीं में आयशा ने किया टॉप

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आज हाइस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। सुबह 11 बजे बोर्ड के सभापति आरके कुंवर रिजल्ट जारी कर द‌िया। 
Uttarakhand Board Result 2017: घोषित हुए परिणाम, 10वीं में आयशा ने किया टॉप
इस बार दसवीं का रिजल्ट 73.6 प्रतिशत रहा। जबकि 12 वीं का ‌रिजल्ट 78.89 प्रतिशत रहा। दसवीं में रुद्रप्रयाग की आयशा गौरी ने 492 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया। वहीं, जसपुर हर्षवर्धन 98. 2 प्रतिशत के साथ दूसरा स्‍थान प्राप्त किया। 

ये भी पढ़े: राजधानी की इन बेटियों के जज्बे को सलाम करे, देख नहीं सकती पर छू लिया आसमान

परीक्षा परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://ubse.uk.gov.in/ पर रिजल्ट देख सकते हैं।

बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि इस वर्ष हाइस्कूल में 1,53,814 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें संस्थागत 1,48,231 जबकि व्यक्तिगत 5583 थे। इसी तरह इंटरमीडिएट में 1,33,417 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें संस्थागत 1,25,087 जबकि व्यक्तिगत 8330 परीक्षार्थी शामिल थे।  

ऐसे देखें रिजल्ट

परीक्षा 17 मार्च से शुरू हुई थी और 10 अप्रैल को संपन्न हुई थी। हाइस्कूल की परीक्षा में 4054 परीक्षार्थी जबकि इंटर में 2595 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। सिमल्टी ने बच्चों से अपील की है कि उनका परीक्षा परिणाम कैसा भी रहे, उसका सामना करें, कोई भी गलत कदम न उठाएं। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों पर विश्वास जताएं, उन्हें प्रेरित करें कि परीक्षा परिणाम जैसा भी हो घबराएं नहीं।

स्क्रीन पर एक इन्फॉरमेशन बॉक्स खुलेगा, जिसमें आपको आपना अनुक्रमांक और नाम भरना होगा। ऐसा करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट आ जाएगा। ये रिजल्ट मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों ही पर उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा आप हमारी वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर रजिस्टर भी करवा सकते हैं। इसके बाद आपको रिजल्ट की जानकारी मेल के जरिए उपलब्ध करा दी जाएगी। बोर्ड की ओर से भी छात्रों की मदद के लिए एक फोन नंबर 05947254275 की भी व्यवस्था की गई है।

Back to top button