आधी रात को मिलते थे, लोगों ने पकड़कर करा दी शादी, अब आया इनकी जिन्दगी में नया ट्विस्ट

आधी रात को प्रेमी से मिलने गांव से बाहर गई निक्की कुमारी को गांव के लोगों ने प्रेमी चंदन कुमार के साथ खेत में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घटना 10 सितंबर की रात की है। रात को ही लड़की के परिजनों ने गांव के लोगों की मदद से चंदन और निक्की की शादी करा दी। शादी के बाद निक्की को लगा था कि अब अब प्रेमी से पति बना चंदन उसे अपने साथ ससुराल ले जाएगा, लेकिन ऐसा न हुआ। पिछले चार दिन से निक्की ससुराल जाने की उम्मीद लगाए पति की ओर आशा भरी नजर से देख रही है, लेकिन पति उसे अपने घर ले जाने से डर रहा है। आधी रात को मिलते थे, लोगों ने पकड़कर करा दी शादी, अब आया इनकी जिन्दगी में नया ट्विस्ट

ससुराल आई तो हो जाएगी हत्या…

– यह मामला बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर के रतनपुरा गांव का है। हाजीपुर के घोसवर निवासी नंदू तिवारी की पोती निक्की कुमारी अपने ननिहाल रतनपुरा में नाना नागेंद्र चौधरी के यहां रहती है।
– उसे लालगंज के अगरपुर के अजय सिंह के बेटे चंदन से प्यार हो गया था। चंदन काफी समय से निक्की से मिलने आ रहा था। 
– शुक्रवार को निक्की ने बताया कि चंदन से उसका प्रेम प्रसंग पिछले तीन साल से चल रहा है।
– शादी करने का वादा कर चंदन उसे अपने पास बुलाता था। रविवार को भी वह इसी झांसे में आकर चंदन से मिलने गई थी।
– निक्की ने बताया कि चंदन से शादी तो हो गई, लेकिन ससुराल के लोग उसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। ससुराल के लोगों ने चंदन से कहा है कि अगर अपनी पत्नी को लेकर घर आए तो उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया जाएगा।

इसे भी देखें:- रोहिंग्या मुसलमानों की हालत पर भावुक हुई ममता, कहा- मदद करे संयुक्त राष्ट्र

चंदन का इंतजार कर रहे थे गांव के लोग

– रतनपुरा गांव के लोगों को चंदन और निक्की के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिल गई थी।
– 10 सितंबर की आधी रात को चंदन अपनी प्रेमिका से मिलने आया तभी पहले से घात लगाए ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। 
– रात में ही पंचायत के मुखिया, सरपंच सहित पंचों की उपस्थिति में दोनों की शादी करा दी गई।
– शादी करने के बाद अब चंदन अपने घर के लोगों के डर से निक्की को साथ नहीं ले जा रहा है। पिछले चार दिन से वह ससुराल में रह रहा है।
Back to top button