US-China ट्रेड वॉर के चल रही हैं इसके बावजूद भी Huawei ने मार्केट में किया अच्छा परफॉर्म…

 चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने वर्ष 2019 में 20 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन यूनिट्स शिप किए हैं। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने दी है। जैसा की हम जानते हैं कि US-China ट्रेड वॉर के चल रही हैं, इसके बावजूद भी Huawei ने मार्केट में अच्छा परफॉर्म किया है। कंपनी ने हर सेगमेंट में अपने स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। ग्लोबल मार्केट में यूजर्स को कंपनी के स्मार्टफोन बेहद पसंद आ रहे हैं।

Huawei P30 सीरीज के बिके इतने मिलियन यूनिट्स: कंपनी की साल 2019 में हुवावे ने अपनी Huawei P30 सीरीज लॉन्च की है। यह सीरीज कई खास फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। यह सीरीज यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय हुई है। Huawei ने ये सभी 20 करोड़ डिवाइस पिछले वर्ष यानी 2018 में प्राप्त हुए माइलस्टोन 64 दिन से पहले शिप किए हैं। कंपनी के इस साल ग्लोबल स्मार्टफोन बाजार में दूसरा स्थान बनाए रखने की संभावना है।

Huawei India के कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के कंट्री मैनेजर टोरनाडो पैन ने कहा, “कंपनी के लिए भारत एक अहम और स्ट्रैटजिक मार्के है। हम अपने सभी प्रोडक्ट कैटेगरीज में अपने यूजर्स से प्रतिक्रिया प्राप्त करना जारी रखते हैं। हमारे कई प्रोडक्ट्स भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर ही तैयार किए गए हैं।” Huawei के अनुसार, नई Huawei Mate 30 सीरीज को आलोचकों की काफी प्रशंसा मिली है। यह फोन किरिन 990 5G सिस्टम से लैस है। इसका कैमरा DxOMark जीतने वाला क्वाड कैमरा सिस्टम है।

Back to top button