UPSSSC के चेयरमैन पद से राजकिशोर यादव ने दिया इस्‍तीफा

लखनऊ. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (UPSSSC) के चेयरमैन राजकिशोर यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजकिशोर यादव ने बुधवार को अपना इस्‍तीफा यूपी के मुख्य राहुल भटनागर को सौंपा दिया।UPSSSC के चेयरमैन पद से राजकिशोर यादव ने दिया इस्‍तीफा

यह भी पढ़े: OMG: आजम खान ने 50 करोड़ की जमीन 1 रुपए में ले ली

रिटायर आईएएस अफसर राजकिशोर यादव को वर्ष 2015 में यूपी अधीनस्‍थ चयन सेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्‍त किया गया था। बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2014 में अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग का पुर्नगठन किया था।

यह भी पढ़े: यूपी सरकार ने ढूंढ़ा कर्जमाफी का फॉर्मूला, बुंदेलखंड को चौंका सकते हैं CM योगी

गौरतलब है कि योगी आदित्‍यनाथ ने सीएम का पदभार संभालते ही उत्‍तर प्रदेश अधीनस्‍थ चयन सेवा आयोग में चल रहे सभी इंटरव्‍यू पर रोक लगा दी थी। संबंधित विभाग के सचिव ने भी इस बात की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़े: यूपी: मुलायम सिंह ने 29 मार्च को लखनऊ में होने वाली विधायकों की बैठक रद्द की

Back to top button