UP के नोएडा की दो कंपनियों के कर्मचारियों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद, जमकर पत्थरबाजी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पार्किंग को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. दरअसल, नोएडा की दो कंपनियों के कर्मचारियों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद दोनों कंपनियों के कर्मचारियों के बीच मारपीट की नौबत आ गई. इसके अलावा दोनों कंपनियों के कर्मचारियों के बीच जमकर पत्थरबाजी भी हुई.

नोएडा के थाना सेक्टर-58 के इलाके में सेक्टर-57 स्थित दो कंपनी के कर्मचारियों में पार्किंग को लेकर मारपीट हुई. इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई. जिसमें करीब आधा दर्जन कर्मचारी घायल हो गए. घालय कर्मचारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

हालांकि इस मामले को लेकर कंपनी प्रबंधन की तरफ से कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया. जबकि पुलिस ने खुद मारपीट, बलवा जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 22 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की पहचान की जा रही है.

पुलिस के आलाधिकारियों के मुताबिक थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-57 स्थित ए-56 ओर ए-74 के कर्मचारियों के बीच पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था. इस संबंध में विवाद, मारपीट, पथराव के बाद भी दोनों फैक्ट्रियों की तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई.

जिसके बाद पुलिस ने अपनी तरफ से चौकी प्रभारी सेक्टर-57 की शिकायत के आधार पर बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की. जिसके बाद मौके से पकड़े गए 22 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. वहीं अन्य की पहचान की जा रही हैं.

Back to top button