UP के तीसरे DGP सुलखान सिंह को मिला एक्सटेंशन, अब 3 महीने और संभालेंगे पदभार

  • लखनऊ.यूपी डीजीपी सुलखान सिंह का 3 महीने का एक्सटेंशन शुक्रवार को किया गया है। यूपी के चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। बता दें, डीजीपी इसी महीने की 30 तारीख को रिटायर हो होने वाले थे, लेकिन एक्सटेंशन के लिए जारी लेटर में 9 सितंबर की जगह 6 जून दिखाया गया। जिसे 10 मिनट के अंदर ही डीओपीटी (डिपार्ट ऑफ पर्सनल ट्रेंनिंग) द्वारा सुधारते हुए दूसरा लेटर जारी किया गया। 
    UP के तीसरे DGP सुलखान सिंह को मिला एक्सटेंशन, अब 3 महीने और संभालेंगे पदभार

    एक्सटेंशन मिलने की ये हैं वजह…

    – योगी सरकार के 6 महीने के कार्यकाल में डीजीपी सुलखान सिंह ने कानून व्यवस्था को सुधारने को लेकर कई काम किए। उनके द्वारा एनकाउंटर किए जाने पर सहमित जताते हुए फिर से एक्शन लिया गया।
    – उन्होंने पुलिस में बेईमान कर्मियों को एक जगह से हटाकर दूसरे जिले में ट्रांसफर किया, जिससे पुलिस में भ्र्ष्टाचार भी रुका है।
    – मोहर्रम-दुर्गा पूजा दशहरा के त्योहारों के बीच एकाएक डीजीपी के बदलने से पुलिसिंग पर असर पढ़ सकता हैं।

    अप्रैल महीने के बाद से जताई गई थी संभावना

    – बांदा जिले के रहने वाले सुलखान सिंह 1980 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। इस साल अप्रैल महीने में उन्हें यूपी का डीजीपी बनाया गया था।
    – वह 30 सिंतबर को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट से पहले डीजीपी बनने की लाइन में लगे दूसरी आईपीएस ने दौड़ शुरू कर दी थी।
    – लेकिन यूपी सरकार ने फिलहाल इस पर विराम लगा दिया है। सुलखान सिंह को सेवा विस्तार दिए जाने की संभावना पहले ही जताई जा रही थी।

    ये डीजीपी पा चुके हैं एक्सटेंशन

    – सपा सरकार में डीजीपी रहे अरविन्द कुमार जैन 31 मार्च 2015 को पूरा होने के आखिरी दिन उन्हें एक्सटेंशन मिला था।
    – यूपी में 1983 में तत्कालीन डीजीपी श्रीश चंद्र दीक्षित को सेवा विस्तार मिला था।

    दौड़ में शामिल अफसरों को झटका

    – इससे डीजीपी बनने की दौड़ में शामिल अफसरों को करारा झटका लगा है। वैसे तो परेड और चाय पार्टी में कई वरिष्ठ अधिकारी नहीं आए थे।
    – लेकिन डीजीपी के एक प्रबल दावेदार न ही विदाई परेड में दिखे और न ही चाय पार्टी में। अफसर भी उनके आने की चर्चा कर रहे थे
Back to top button