यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट को लेकर आई ये ताजा खबर, जानें कब आएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह घोषित होने की संभावना है। नतीजों की घोषणा आज नहीं की जाएगी। रिजल्ट को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नतीजे अगले सप्ताह तक जारी हो सकते हैं। हालांकि अभी यूपी बोर्ड ने नतीजों की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कई रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा था कि 9 जून को नतीजे जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं, नतीजे आज नहीं जारी किए जाएंगे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले सप्ताह 14 से 16 जून के बीच रिजल्ट जारी हो जाएंगे। हालांकि इस पर बोर्ड का कोई अधिकारी अधिकृत रूप से बोलने के लिए तैयार नहीं है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 5192689 छात्र-छात्राओं का परिणाम जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है
UP Board 10th 12th Result 2022: यूं चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट
10वीं 12वीं रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in व upmsp.edu.in के अलावा आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी उपलब्ध रहेगा। लाइव हिन्दुस्तान रिजल्ट जारी होते ही आपको सबसे पहले मोबाइल पर अलर्ट (SMS) भी भेजेगा। अलर्ट पाने के लिए आपको www.livehindustan.com पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।





