उन्नाव दुष्कर्म कांड: कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ केस लड़ने वाले घायल वकील की मौत

उन्नाव। उन्नाव के चर्चित रेप केस में फंसे कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ केस लड़ने वाले पीड़िता के वकील की सोमवार मौत हो गयी। रायबरेली में हुए हादसे के दौरान पीड़ित परिवार के साथ वकील भी घायल हुए थे। हादसे के बाद से वकील का उपचार चल रहा था।

बता दें कि उन्नाव के माखी दुष्कर्म मामले की पीड़िता की कार को रायबरेली के थाना गुरुबख्शगंज में ट्रक ने 28 जुलाई 2019 को टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़िता और उसके वकील महेंद्र सिंह घायल हुए थे, जबकि कार में सवार चाचाी और मौसी की जान चली गयी थी।

पांच करोड़ की जमीन के विवाद में चलवाई थी गोली, भू माफिया मास्टरमाइंड गिरफ्तार

हादसे के दौरान सभी रायबरेली जेल में बंद चाचा से मिलने जा रहे थे। पीड़िता व वकील का इलाज चल रहा था। पीड़िता की हालत में तो सुधार हो गया था पर महेंद्र का डॉक्टरों ने घर पर ही इलाज किए जाने की राय दी थी। जिस पर उन्हें घर ले आया गया था। सोमवार को वकील महेंद्र ने भी घर पर दम तोड़ दिया।

Back to top button