बिहार में छठ पूजा को लेकर दो नेताओं में छिड़ी Twitter War, तेजस्वी का सुशील मोदी को करारा जवाब

छठ पर्व को लेकर बिहार के दो राजनीतिज्ञ आमने-सामने खड़े है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और तेजस्वी यादव के बीच इन ट्विटर वॉर जारी है।बिहार में छठ पूजा को लेकर दो नेताओं में छिड़ी Twitter War, तेजस्वी यादव का मोदी को करारा जवाब

दरअसल हाल ही में सुशील मोदी ने ट्वीट कर पूर्व सीएम राबड़ी देवी पर निशाना साधा था। सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा था कि पाप की कमाई से कोई पूजा सफल नहीं होगी। सुशील मोदी के इस ट्वीट के जवाब में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी करारा पलटवार किया है।

 ये भी पढ़े: विराट कोहली का अनुष्का के बाद अब इस अभिनेत्री पर आया दिल, तारीफों के बांधे पुल

तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी की पत्नी को अपनी मां राबड़ी देवी के साथ छठ पूजा करने चुनौती दे डाली।

दोनों के बीच ट्विटर पर ये वॉर शनिवार को शुरू हुई थी। सबसे पहले सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा था,  ‘करोड़ों रुपये के मॉल, मिट्टी और जमीन घोटाले में फंसने पर जिनके बेटों ने तंत्र-मंत्र और वास्तुदोष निवारण के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए, उनकी माताश्री राबड़ी देवी अब संकट से मुक्ति के लिए छठ करने की दुविधा में हैं। लोग भूल जाते हैं कि पाप की कमाई से कोई पूजा कभी सफल नहीं होती।’

इसके बाद मां राबड़ी देवी पर की गई टिप्पणी से भड़के तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी को करारा जवाब दे डाला।

सबसे पहले ट्वीट कर तेजस्वी ने लिखा, ‘छठ मैया पर आपकी गिरी हुई टिप्पणी, आपके छिछोरापन, छठ मैया के प्रति आपकी घोर घृणा, अपमान और ओछी मानसिकता का परिचायक है।’

इसके बाद अगले ट्वीट में तेजस्वी ने कहा, ‘सुनो। मर्द हो और धर्मी भी हो, तो चुनौती स्वीकार करो। गंगा माता में एक तरफ़ मेरी मां व्रती रखकर छठ पूजा करेंगी और उनके बगल में आपकी धर्मपत्नी ‘जेसी जॉर्ज’। देखते हैं, कौन कितना लंबे समय तक और कितनी कठिन पूजा कर सकतीं है?’

ये भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कहा- सिनेमाघरों में यदि कोई ना गाए राष्ट्रगान तो…

बता दें, इस विवाद के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि मंगलवार से शुरू हुए 4 दिवसीय छठ महापर्व में राबड़ी देवी हिस्सा लेंगी। साथ ही उनकी सभी बेटियां और दामाद भी पटना आएंगे।

Back to top button