महाराष्ट्र: चंद्रपुर में कांग्रेस के आपस में भिड़े दो गुट, फेंकीं कुर्सियां…

चंद्रपुर. शहर कांग्रेस की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के पहले पुगलिया और वडेट्टीवार गुट में जमकर मारपीट हुई। यह सब कुछ शनिवार को जिला चुनाव निरीक्षक रामगोपाल भुवनिया की आंखों के सामने हुआ। दोनों गुट आधा घंटा तक एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे और कुर्सियां फेंकते रहे। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।

महाराष्ट्र: चंद्रपुर में कांग्रेस के आपस में भिड़े दो गुट, फेंकीं कुर्सियां...
चुनाव निरीक्षक भुवनिया ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले की रिपोर्ट वरिष्ठों को सौंपेंगे। पूर्व सांसद नरेश पुगलिया ने जहां इसे पार्टी का अंदरूनी मामला बताया है, वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।

ये भी देखें:- अभी-अभी हुआ बड़ा खुलासा: राम रहीम और राधे माँ निकले एक ही थाली के चट्टे-बट्टे, #Video में देखे राधे माँ का अश्लीलता वाला ये रूप

उल्लेखनीय है कि सुबह कांग्रेस के मनोनीत पार्षद का बीमारी से निधन हुआ था। दिवंगत को श्रद्धांजलि देने के बजाए दोनों गुट संगठन पर कब्जा जमाने की होड़ में मारपीट करते दिखाई दिए।

Back to top button