ट्रंप ने उत्तर कोरिया को घोषित किया आतंकवाद का प्रायोजक देश

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार कोउत्तर कोरिया को आतंकवाद का प्रायोजक घोषित किया। ट्रंप ने वाइट हाउस कैबिनेट बैठक की शुरुआत में ही उत्तर कोरियाको आतंकवाद का प्रायोजक घोषित किया। इसके साथ ही प्योंगयांग द्वारा हथियारों के निर्माण जारी रखने को लेकर उसपर नए प्रतिबंध और आर्थिक दंड लगाने की भी घोषणा की गई है। ट्रंप ने कहा कि विभाग मंगलवार को उत्तर कोरिया पर लगने वाले अतिरिक्त प्रतिबंधों की घोषणा करेगा। 
बता दें कि ट्रंप ने अपने 12 दिवसीय 5 एशियाई देशों के दौरे से लौटते ही उत्तर कोरिया के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया है। इस दौरे पर ट्रंप ने दुनिया के अन्य देशों के नेताओं के साथ उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर चर्चा की थी। ट्रंप ने उत्तर कोरिया को आतंक का स्पॉन्सर घोषित करते हुए कहा, ‘यह काफी पहले हो जाना चाहिए था। यह सालों पहले हो जाना चाहिए था।’





