ट्रक ने पुलिस टीम की जीप को रौंदा, चार पुलिसकर्मी सहित पांच की हुई मौत

मुजफ्फरपुर.पानापुर ओपी एरिया में रविवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ा दिया। इस हादसे में 4 पुलिसकर्मी सहित पांच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद पानापुर ओपी अध्यक्ष डीएन झा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रक ने पुलिस टीम की जीप को रौंदा, चार पुलिसकर्मी सहित पांच की हुई मौत

 गाड़ी हवा में उछली और मैं ट्रक के नीचे गया…

– घटना मुजफ्फरपुर-मोतिहारी हाईवे पर अकुरहां ढाला पर हुई। पुलिस वैशाली जिले की एक जाइलो गाड़ी की चेकिंग कर रही थी। 
– पुलिस गाड़ी के ड्राइवर ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रविवार देर रात पुलिस विशेष वाहन चेकिंग कर रही थी। 
– इस बीच मोतिहारी की ओर से रहे हरियाणा नंबर के ट्रक ने पुलिस टीम पर चढ़ा दिया। 
– घटनास्थल पर ही डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद के तीन बॉडी गार्ड समेत 5 की मौत हो गई, जबकि डीएसपी पानापुर ओपी अध्यक्ष बुरी तरह घायल हो गए। 
– दोनों को बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डीएम धर्मेंद्र सिंह एसएसपी विवेक कुमार मां जानकी अस्पताल पहुंचे। 
– हादसे के बाद ट्रक का टायर फट गया। मीनापुर के उप प्रमुख रंजन कुमार दीपक कुमार भी पुलिस के साथ मौके पर पुलिस टीम के साथ थे।
– इन्होंने पुलिस के बिखरे हथियार को समेट कर पुलिस गाड़ी के ड्राइवर को सौंपा।

इसे भी देखें:- अभी अभी: डॉक्टरों ने किया सनसनीखेज खुलासा- बाबा राम रहीम को जेल में सेक्स…!

गाड़ी हवा में उछली और मैं ट्रक के नीचे गया

– टक्कर के बाद पुलिस गाड़ी हवा में उछल गई और वह खुद ट्रक के नीचे चला गया। ट्रक का टायर फट गया, लेकिन ड्राइवर का पता नहीं चल सका। 
– हादसे के बाद उसने देखा कि सभी पुलिसकर्मी खून से लथपथ पड़े हैं। सभी को किसी तरह उठा कर वह मां जानकी अस्पताल पहुंचा। 
– वहां पर जांच में पांच को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि डीएसपी ओपी अध्यक्ष भर्ती हैं। सभी शवों को एसकेएमसीएच पहुंचाया। 
Back to top button