त्रिपुरा विधानसभा चुनावः अब तक 23.25 फीसदी हुआ मतदान

त्रिपुरा में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 11 बजे तक 23.25 फीसदी मतदान हुआ है। 3,214 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। त्रिपुरा विधानसभा की 60 में से 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। चरीलम विधानसभा सीट से माकपा के उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देब बर्मा की पांच दिन पहले हुई मौत के कारण इस सीट पर चुनाव 12 मार्च को होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंघवी की पत्नी ने नीरव मोदी से खरीदी थी डेढ़ करोड़ रुपए की ज्वैलरी

पोलिंग बूथ पर सुबह से ही वोटरों की लंबी लाइन दिख रही है। शाम 4 बजे तक वोटर अपना वोट डाल सकते हैं। विधानसभा चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ वाम दल के सामने प्रमुख दावेदारी पेश कर रही है। वाम दल पिछले 25 सालों से राज्य में सत्ता पर काबिज है। राज्य में अनुसूचित जनजातियों के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं।

Back to top button