ट्रेनर से प्यार जताती दिखी डॉल्फिन, बिल्कुल इंसानों की तरह कीं बातें

दुनिया में बहुत से जीव-जंतु ऐसे हैं, जिनके बारे में हम ज्यादा कुछ नहीं जानते. अगर बात करें उन जीवों की, जिनके बारे में हमें पता भी है, तो भी उनकी ऐसी कई प्रजातियां हैं, जो हमारी आंखों के नीचे कभी पड़ी ही नहीं. मछलियां तो हम सभी ने देखी हैं. विशाल मछलियों से लेकर छोटी-छोटी प्यारी मछलियों के बारे में हमें जानकारी होती है, लेकिन इनमें से ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है डॉल्फिन.

डॉल्फिन सबसे खूबसूरत और प्यारी मानी जाती है. बड़ी मछलियों में डॉल्फिन ही ऐसी है, जो इंसानों के साथ दोस्ताना रवैया दिखाती है. चलिए इसी से जुड़ा एक प्यारा वीडियो देखते हैं. इनके पास जाकर इंसानों को उस तरह का खतरा नहीं होता, जैसा शार्क या व्हेल के पास होता है. डॉल्फिन के इसी प्यारे स्वभाव को दर्शाता हुआ एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है.

ट्रेनर से प्यार जताती डॉल्फिन
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रेनर एक्वेरियम के पास खड़ी हुई थी. एक्वेरियम से एक डॉल्फिन पास में आती है और ट्रेनर से प्यार जताने लगती है. वो सिर हिलाकर ट्रेनर को अपने पास बुलाती है और फिर जब ट्रेनर उसके सिर पर अपना सिर रखकर उससे प्यार दिखाती है तो मछली का जेस्चर देखते ही बनता है. साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है कि वो कितनी खुश है.

लोगों को पसंद आया वीडियो
वीडियो को सोशल मीडिया पर kirakiraorca625 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है. इस पर जो कमेंट आए हैं, वो अच्छे और बुरे, दोनों ही हैं. एक यूज़र ने लिखा- इन्हें एक्वेरियम में कैद करके रखना गलत है तो एक ्य यूज़र ने लिखा- वे वहां उनका बहुत ध्यान रखते हैं और वे खुश भी हैं.

Back to top button