आज नेहरा खेलेंगे अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच, ले रहे हैं संन्यास, करेंगे ये काम

झांसी. इंड‍ियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा एक नवंबर को अपना आख‍िरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। 20 साल के क्रिकेट करियर के बाद नेहरा संन्यास ले रहे हैं। संन्यास के बाद भी नेहरा क्रिकेट से जुड़े रहेंगे। वो पिछले इलाकों में बच्चों को क्र‍िकेट का गुर सिखाएंगे। इसकी शुरुआत वह जहीर खान के साथ बुंदेलखंड में कर चुके हैं।

आज नेहरा खेलेंगे अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच, ले रहे हैं संन्यास, करेंगे ये काम

जब नेहरा ने यहां धोनी के लिए कही थी ये बात

– यूपी के हमीरपुर जिले के राठ कसबे के कम्हुरिया गांव के रहने वाले विशाल सिंह ने अपने स्कूल इंडस वेली में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आशी नेहरा के नाम पर अकादमी खोली।

– नेहरा ने जहीर खान के साथ मार्च, 2017 में इस अकादमी का उद्घाटन किया था। हालांकि, इनोग्रेशन के बाद वो यहां नहीं आ सके।

– उद्घाटन के दौरान नेहरा ने कहा था कि बुंदेलखंड जैसे इलाके खेलों में बहुत पिछड़े हैं। यहां संसाधनों की कमी है। लेकिन जब एक गांव से निकलकर धोनी इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन बन सकते हैं, तो बुंदलेखंड जैसी जगह के युवा खिलाड़ी आगे क्यों नहीं बढ़ सकते।

– यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस युवा खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म की जरुरत है। अकादमी में बच्चों को देश के लिए खेलने के योग्य बनाया जाएगा। रणजी और इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ियों-कोचों के जरिए क्रिकेट के गुर सिखाए जाएंगे। मैं खुद समय-समय पर आकर कोचिंग दूंगा।

– वहीं, जहीर खान ने कहा था कि नेहरा की यह अकादमी युवा खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म देगी।

इसे भी देखें:- दुनिया की सबसे लंबी सुरंग के जरिये अब ब्रह्मपुत्र की धार मोड़ेगा चीन, भारत में पड़ सकता है सूखा

खिलाड़ी कर रहे आशीष नेहरा का इंतजार

– इंडस वेली स्कूल के चेयरमैन विशाल सिंह ने बताया, क्रिकेट अकादमी आशीष नेहरा की प्राथमिकता में है। बच्चे भी उनका इंतजार कर रहे हैं। वो नेहरा जैसे खिलाड़ियों से क्रिकेट सीख आगे बढ़ना चाहते हैं।

– अकादमी की देखरेख करने वाले विशाल सिंह का कहना है, संन्यास के बाद नेहरा क्रिकेट अकादमी पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Back to top button