भारत का यह गांव बना कोरोना संक्रमण का केंद्र, सिर्फ एक ही गाँव में मिले इतने….मरीज

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रही है और भारत में भी इसका प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. पंजाब में सुरक्षा के सभी उपाय किए जाने के बाद भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. मोहाली के जवाहरपुर में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं. सिर्फ जवाहरपुर में ही कोरोना के 34 नए मरीजों की पुष्टि हुई है.


चिंता की बात यह है कि जवाहरपुर में किस माध्यम से इतनी तेजी से संक्रमण फैल रहा है, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है. शनिवार को भी दो नए मामलों की पुष्टि हुई है. माध्यम का पता नहीं चल पाने की वजह से तेजी से जवाहरपुर के एक गांव से संक्रमण फैल रहा है.

बता दें कि मोहाली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 50 तक पहुंच चुकी है. शुक्रवार को भी 10 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई थी. 2500 लोगों की जनसंख्या वाले जवाहरपुर में संक्रमण के मामले तेजी से सामने आने के बाद गांव के ज्यादातर लोगों को आइसोलेशन और क्वारनटीन में रखा जा रहा है. गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संक्रमण के तेजी से फैलने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय लॉकडाउन को बढ़ाने की सलाह दी है.

इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रैपिड टेस्टिंग किट की केंद्र सरकार की ओर से ज्यादा सप्लाई किए जाने और कोरोना वायरस से लड़ रहे तमाम सरकारी कर्मचारियों का स्पेशल रिस्क इंश्योरेंस करवाने की भी सलाह दी है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इंडस्ट्री और एग्रीकल्चर के लिए खास रियायतें और सहायता तुरंत प्रभाव से जारी करने की केंद्र सरकार से मांग की है.

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार से 500 करोड़ रुपये तुरंत प्रभाव से पंजाब के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड करने के लिए देने की मांग की है. देश में अब तक 7 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों के पुष्टि हो चुकी है जबकि 230 से ज्यादा लोग इस महामारी की वजह से जान गंवा चुके हैं.

Back to top button