आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का रेट…

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे पिछले दो सप्ताह में कीमतों में कुल वृद्धि 9.20 रुपये प्रति लीटर हो गई। सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 104.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 103.81 रुपये थी। वहीं, डीजल की कीमत 95.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.87 रुपये हो गई है।

देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई है। हालांकि, स्थानीय कराधान के आधार पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कीमतें हैं। बता दें कि 22 मार्च को दर संशोधन में साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल की समाप्ति के बाद से कीमतों में यह 13वीं वृद्धि है और इस दौरान कीमतों में कुल 9.20 रुपये की वृद्धि की जा चुकी है।

कब कितनी वृद्धि की गई?

  • 22 मार्च: 80 पैसे
  • 23 मार्च: 80 पैसे
  • 24 मार्च: कोई वृद्धि नहीं की गई
  • 25 मार्च: 80 पैसे
  • 26 मार्च: 80 पैसे
  • 27 मार्च: पेट्रोल 50 पैसे, डीजल 55 पैसे
  • 28 मार्च: पेट्रोल 30 पैसे, डीजल 35 पैसे
  • 29 मार्च: पेट्रोल 80 पैसे, डीजल 70 पैसे
  • 30 मार्च: 80 पैसे
  • 31 मार्च: 80 पैसे
  • 1 अप्रैल: कोई वृद्धि नहीं की गई
  • 2 अप्रैल: 80 पैसे
  • 3 अप्रैल: 80 पैसे
  • 4 अप्रैल: 40 पैसे
  • 5 अप्रैल: 80 पैसे

इस तरह से 22 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 9 रुपए 20 पैसे की वृद्धि की गई है। यह आम आदमी की जेब पर सीधी चोट है। इस वृद्धि के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों को माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण ईंधन खुदरा विक्रेताओं को काफी नुकसान उठाना पड़ा है, जिसकी भरपाई के लिए यह वृद्धि जरूरी है।

Back to top button