उदय नारायण चौधरी को नोटिस देना, कागज बर्बाद करना है: आरसीपी

पटना। जदयू नेता व पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष उदय नारायण चौधरी के बगावती तेवर पर पलटवार करते हुए जदयू के राष्‍ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि सबको पता है कि उदय नारायण चौधरी किस नाव पर सवार हैं। उनको नोटिस देना स्‍टेशनरी और कागज की बर्बादी है। जो खुद पार्टी से बाहर जा रहा हो, उसे बाहर करने की क्‍या जरूरत है।उदय नारायण चौधरी को नोटिस देना, कागज बर्बाद करना है: आरसीपी

उनकी बातों को हम तवज्‍जों नहीं देते है।साथ ही आरसीपी सिंह ने कहा कि 27-28 जनवरी से प्रखंड स्‍तर पर जदयू कार्यकर्ताओं के लिए प्रशि‍क्षण शिविर लगाया जायेगा। यह शिविर 25 फरवरी को समाप्‍त होगा। शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी जायेगी। दरअसल, इन दिनों उदय नारायण चौधरी पार्टी लाइन से इतर कई बयान दे रहे हैं।

कभी शरद यादव को लेकर तो कभी लालू यादव से संबंधित। मंगलवार को उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है। लालू परिवार को प्रताडि़त किया जा रहा है। सोने को जितना आग में तपाया जाएगा, वह उतना ही चमकेगा। लालू प्रसाद के खिलाफ प्रतिशोध में कार्रवाई हो रही है। लोकतंत्र में मतभेद हो, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए। इससे पहले चौधरी ने शरद यादव पर कार्रवाई करने व आरक्षण को लेकर पार्टी को कटघरे में खड़ा कर चुके हैं।

 
Back to top button