राष्ट्रपति पुतिन को कड़ी टक्कर देने के लिए अब ये ‘पोर्न स्टार’ लड़ेगी चुनाव

चुनाव की सरगर्मियों से तो हर कोई वाकिफ है. चुनाव प्रचार में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए बॉलीवुड के कलाकारों को भी उतारा जाता रहा है. लेकिन अगर चुनाव में कोई पोर्न स्टार उतर जाए तो उस चुनाव प्रचार की क्या सरगर्मियां होंगी, या फिर पोर्न स्टारके सामने उतरे अन्य नेताओं की स्थिति क्या होगी, अंदाजा ही लगाया जा सकता है. ऐसा कुछ इन दिनों रूस में हो रहा है. रूस में अगले साल की शुरूआत में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं. चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राष्ट्रपति पुतिन

व्लादिमीर पुतिन वर्तमान राष्ट्रपति हैं और होने वाले चुनावों में वे फिर से दावा पेश करने जा रहे हैं. पुतिन के सामने अन्य दलों ने भी चुनौती दी है, इस चुनौती में ग्लैमर का तड़का लगाया है ऐलेना बर्कोवा ने. ऐलेना इस चुनाव में खड़ी होने वाली चौथी महिला उम्मीदवार बनने जा रही हैं. ऐलेना बर्कोवा एक मशहूर मॉडल है और पोर्न स्टार रह चुकी है. बर्कोवा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि वे फिल्म निर्माता वेनस्टेन से तंग आ गई है, वेनस्टेन पर यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगे हुए हैं. 

इसे भी पढ़े: पत्नी से 27 साल तक किया रेप, पैदा हुए 2 बच्चे

मुर्मान्स्क शहर की रहने वाली 32 वर्षीय ऐलेना इससे पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं. 2009 में ऐलेना ने मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा था, उस समय वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए छोटी थी. यहां राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की उम्र कम से कम 35 साल होनी चाहिेए. बर्कोवा ने 2004 में पोर्न फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था. इंस्टाग्राम पर उसके करीब 7 लाख प्रशंसक हैं.

 

Back to top button