फाइनल में पहुंची तमिलनाडु, कार्तिक ने खेली तूफानी पारी…

का पहला सेमीफाइनल अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान और तमिलनाडु के बीच खेला गया। इस अहम मैच में तमिलनाडु की टीम ने जीत हासिल की और इस टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट कटाया। तमिलनाडु की टीम ने राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया।

इस मैच में राजस्थान की टीम के कप्तान अशोक मेनारिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 154 रन बनाए। तमिलनाडु को जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य मिला था। तमिलनाडु ने 18.4 ओवर में अरुण कार्तिक की तूफानी पारी के दम पर 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

तमिलनाडु की पारी, कार्तिक का अर्धशतक

155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, क्योंकि हरि निशांत 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहां तक कि दूसरा विकेट भी जल्दी गिर गया, लेकिन एन जगदीशन ने फिर से टीम की नैया पार लगाई। हालांकि, वे भी 28 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन नंबर 4 पर उतरे अरुण कार्तिक ने टीम के लिए नाबाद 89 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। कप्तान दिनेश कार्तिक ने 17 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा, जब टीम का खाता तक नहीं खुला था। विकेटकीपर बल्लेबाज भरत शर्मा बिना खाता खोले आर साई किशोर का शिकार बने। दूसरा झटका राजस्थान को आदित्य गढ़वाल के रूप में लगा जो 29 रन बनाकर अपराजित की गेंद पर अरुण कार्तिक के हाथों कैच आउट हुए।

कप्तान अशोक मेनारिया ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वे 51 रन की पारी खेलकर साई किशोर की गेंद पर अरुण कार्तिक के हाथों कैच आउट हुए। चौथा झटका राजस्थान को महिपाल लोमरोर के रूप में लगा जो 3 रन बनाकर मोहम्मद की गेंद पर मुरुगन अश्विन के हाथों कैच आउट हुए। पांचवां झटका राजस्थान को अर्जित गुप्ता के रूप में लगा जो 45 रन बनाकर आउट हुए।

छठी सफलता तमिलनाडु की टीम को राजेश बिश्नोई के रूप में मिली, जो 12 रन बना सके। सातवें विकेट के तौर पर चंद्रपाल सिंह पवेलियन लौटे, जो सिर्फ 2 रन बना सके। आठवीं सफलता रवि बिश्नोई के रूप में तमिलनाडु को मिली, जो खाता भी नहीं खोल पाए। 9वां विकेट अनिकेत चौधरी के रूप में गिरा। वे भी खाता नहीं खोल सके। 

इस मैच में तमिलनाडु की टीम ने एक बदलाव किया है। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलने वाले संदीप वॉरियर को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह अस्विन क्रिस्ट को मौका मिला है। संदीप भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं। राजस्थान की टीम ने दो बदलाव किए हैं। क्वार्टर फाइनल में बिहार के खिलाफ खेलने वाले आकाश सिंह और अंकित लांबा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है, जबकि आदित्य गढ़वाल और तनवीर उल हक को मौका मिला है।

तमिलनाडु की प्लेइंग इलेवन

हरि निशांत, एन जगदीशन, अरुण कार्तिक, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), बाबा अपराजित, शाहरुख खान, आर साई किशोर, अस्विन क्रिस्ट, एम मोहम्मद, मुरुगन अश्विन और सोनू यादव। 

राजस्थान की प्लेइंग इलेवन 

भरत शर्मा (विकेटकीपर), आदित्य गढ़वाल, अशोक मेनारिया (कप्तान), महिपाल लोमरोर, राजेश बिश्नोई, अर्जित गुप्ता, चंद्रपाल सिंह, अनिकेत चौधरी, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और तनवीर उल हक।

आपको बता दें, दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली तमिलनाडु की टीम ने क्वार्टर फाइनल समेत लगातार सात मुकाबले जीते हैं। वहीं, राजस्थान की टीम भी तमिलनाडु से कुछ कम नहीं है। राजस्थान ने अपने सात में से क्वार्टर फाइनल तक 6 मुकाबले जीते हैं। राजस्थान को इस टूर्नामेंट में सिर्फ गोवा की टीम से हार झेलनी पड़ी है, लेकिन गोवा की टीम क्वार्टर फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में ये मुकाबला दोनों दिग्गज टीमों के बीच दिलचस्प होने वाला है।  

Back to top button