छेड़छाड़ का शिकार हुई इस लड़की को पंचायत ने दी ये बड़ी सजा, सुनकर उड़ जाएगे आपके होश

छेड़छाड़ का शिकार हुई एक नाबालिग लड़की के घरवालों को उसके समुदाय की पंचायत ने इसलिए सिर मुंडवा दिया ताकि उसके शुद्धिकरण की प्रक्रिया की जा सके। यह घटना छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की है जहां अर्जुन नाम के शख्स ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अब समुदाय के उन लोगों की तलाश की जा रही है जिन्होंने इस शुद्धिकरण का आदेश दिया था और उसे करवाया।

पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बताया कि बाल मुंडवाने की घटना 5 फरवरी को कुकदुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांव में घटी। यह गांव जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूरी पर है। घटना के बारे में बताते हुए सिंह ने कहा- जनवरी 21 को लड़की के साथ 22 साल के अर्जुन यादव ने उस समय छेड़खानी की जब वह निर्माण स्थल पर काम करने के लिए गई थी। इसकी जानकारी लड़की ने अपने माता-पिता को दी। जिन्होंने स्थानीय पंचायत को इसके बारे में बताया। अधिकारियों के अनुसार, पंचायत ने अगले दिल मामले को रफा-दफा कर दिया और यादव पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा से चलती बस के अंदर छेड़छाड़, लोग देखते रहे

हालांकि 4 फरवरी को बैगा आदिवासी समुदाय जिससे कि लड़की ताल्लुक रखती है एक बैठक की और उसके परिवार का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि छेड़खानी के बाद लड़की अशुद्ध हो गई है। जिसके बाद समुदाय के सदस्यों ने लड़की के बालों को मुंडवाने का आदेश दिया ताकि उसका शुद्धिकरण किया जा सके। अगले ही दिन लड़की के बाल काट दिए गए। उसके परिवार को समुदाय के लोगों के लिए भोज करवाने के लिए भी कहा गया था।

Back to top button