एकतरफा प्यार में लड़के ने किया लड़की की गला काटकर हत्या, गला कटने के बाद भी भागी…

चंडीगढ़.शहर में एकतरफा प्यार में पागल एक शख्स ने 17 साल की लड़की की गला रेंतकर हत्या कर दी। पूजा नाम की इस लड़की की हत्या के आरोप में पुलिस ने 19 साल के सुनील को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों की पहले से जान-पहचान थी। लेकिन कुछ समय से बातचीत बंद थी। 
एकतरफा प्यार में लड़के ने किया लड़की की गला काटकर हत्या, गला कटने के बाद भी भागी...

क्या था मामला…

– जब पूजा मंडी में ही पानी भरने गई तो वहीं सब्जी बेचने वाला सुनील उसके पास पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, सुनील ने काफी देर तक पूजा को रोके रखा और दोनों बहस करते रहे।
– फिर अचानक सुनील ने चाकू से सीधे पूजा के गले पर वार कर दिया। पूजा ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन करीब 20 मीटर दूर जाकर गिर गई। 
– मौके पर पहुंची पीसीआर पूजा को पीजीआई हॉस्पिटल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी देखें:- राजा भैया से भी 2 कदम आगे हैं उनकी Wife, रखती हैं 2 लाख की 3 पिस्टल

भागती हुई घायल लड़की का दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद…

– जहां पूजा को चाकू मारा गया, उस जगह को कोई सीसीटीवी कैमरा कवर नहीं करता।
– चाकू लगने के बाद जब पूजा घायलावस्था में भाग रही है, तो यह दृश्य एक कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस का कहना है कि वह उस कैमरे को चेक करेगी और फुटेज लेगी।
– पूजा की मां ज्ञानवती के मुताबिक उन्हें सुनील के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
– कहा जा रहा है कि सुनील पूजा से एकतरफा प्यार करता था।
Back to top button