हरियाणा में तीन बेटों ने मां की हत्या कर किया गुपचुप अंतिम संस्कार

भिवानी। ये बेटे मां की ममता और दूध के कर्ज को भी भूल गए। महिला के तीन बेटों ने मां को जान से मारा और बाद में गांव वालों को दिखाने के लिए उसका शव खेत में एक पेड़ पर लटका दिया। बाद में, मां का शव उतारकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया और हरिद्वार चले गए।घटना गांव सुंगरपुर की है। घटना का तब पता चला, जब गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित बेटों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।हरियाणा में तीन बेटों ने मां की हत्या कर किया गुपचुप अंतिम संस्कार

पुलिस के अनुसार गांव की 66 वर्षीय नथिया नामक महिला के चार बेटे हैं, जिनमें से एक बेटा रोशन भिवानी और तीन बेटे सुंगरपुर में रहते हैं। गांव में रहने वाले उसके तीन बेटों सुरेश, राजेंद्र व पवन ने अन्य परिवार के लोगों के साथ मिलकर नथिया को जान से मार दिया। बाद में आरोपितों ने महिला के शव को खेत में पेड़ पर लटका कर मामले को आत्महत्या का दिखाने की कोशिश की। फिर शव को पेड़ से उतार कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस पहुंची तो आरोपित गए हुए थे हरिद्वार

बेटों ने पहले मां की हत्या की और बाद में कानून की आंखों में धूल झोंकने के लिए उसकी अस्थियां बहाने के लिए ले गए। पुलिस आरोपितों के घर पहुंची तो वह अस्थियां बहाने हरिद्वार गए हुए थे। चौकी कैरू के इंचार्ज सतबीर सिंह का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी थी। उसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के तीन बेटों व परिजनों के खिलाफ शव को खुर्द-बुर्द करने व हत्या करने का केस दर्ज किया है।

Back to top button