शार्ट सर्किट की वजह से झोपड़ियों में लगी आग में जिंदा जले तीन मवेशी….

पूछड़ी गांव में शार्ट सर्किट की वजह से रात में तीन झोपड़ियों में एक साथ आग लग गई। आग से गेंहू, धान व भूसा तो जला ही तीन मवेशी भी आग में जलकर मर गए। फायर कर्मियों ने बमुश्किल आग बुझाई। आग से करीब एक लाख रुपए के नुकसान हुआ है।

पूछड़ी के नई बस्ती गांव निवासी संजय कच्चे घर में रहता है। समीप ही उसने पशुओं की गोशाला व भूसा रखने तथा सामान रखने के लिए तीन झोपड़ी बनाई है। रात में गोशाला में लगाई गई बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली। घासफूस होने से आग तेजी से फैलने लगी। आग ने गोशाला से सटी दो अन्य झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख संजय व उसके पिता ने सामान बचाना शुरू किया। पड़ोसी भी मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बकरियों को खोलकर तो बचा लिया। लेकिन गोशाला में बंधे दो भैंस व एक गाय के बच्चे को नहीं बचा पाए। एक दुधारू गाय की हालत नाजुक बनी है।

आग से झोपड़ी में रखा सामान जल गया। रात में ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। इस बीच सूचना पर पहुंचे अग्निशमन वाहन से कर्मियों ने आग बुझाई। पीड़ित संजय ने बताया कि आग से तीन क्विंटल गेंहू, पांच क्विंटल धान, दस हजार रुपये कीमत का भूसा व 15 हजार रुपये की नकदी जल गई।

चार दुकानों में सेंधमारी की और 4.85 लाख रुपये चोरी

हल्द्वानी। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की चोरों ने पोल खोल दी। कोतवाली व मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के बीच चोरों ने चार दुकानों में सेंधमारी की और 4.85 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार मुख्य बाजार में राजा का नैनीताल वूल सेंटर, सन्नी नागपाल का नैनीताल ऊन सेंटर, गुलजीत सिंह का ब्यूटी कार्नर व परमजीत सिंह की बैग की दुकान है। गुरुवार देर शाम सभी दुकानें बंद कर घर लौट आ गए थे। शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे थे। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दुकानदार राजा ने बताया कि चोर उसकी दुकान में छत के रास्ते घुसे और गल्ले से 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सन्नी ने बताया कि उनकी दुकान में 3.80 लाख रूपए नगदी रखी हुई थी। सन्नी के अनुसार वह गुरुवार को किसी रिश्तेदार की तेरहवीं में गए थे। अपने पिता के इलाज के लिए 3.80 लाख की नगदी दुकान में रखी थी। इधर, गुलकीत सिंह ने बताया उसकी दुकान से 5000 हजार व परमजीत की दुकान से पांच हजार रुपये चोरी हुए। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा। इधर, दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस क्षेत्र में रात्रि गश्त नहीं करती।

दुकान की छत में फेंकी खाली बोतलें

चोरों ने दुकानों में तसल्ली के साथ चोरी की। इसका पता उनकी कई हरकतों से चल रहा है। सन्नी के अनुसार उसकी दुकान में पानी की बोलतें पड़ी थी। चोरों ने पानी की बोतले छत में ले जाकर पी और उन्हें वहीं फेंककर चले गए।

Back to top button