भारत का यह कीड़ा पूरी दुनिया में बिकता है 60 लाख में, जानें क्या है? इसकी खासियत

दुनिया भर में कई ऐसे देश हैं जो कीड़ों को अपने खाने का हिस्सा मानते हैं। लेकिन हमारे देश में मिलने वाले एक कीड़े के लिए दुनिया भर के लोग लाखों की कीमत चुकाने को तैयार हैं। जानिए क्यों लोग इस कीड़े को ढूंढ रहे हैं। हिमालय की पहाडियों में पाया जाने वाला ये कीड़ा भूरे रंग का होता है।
इसे भी पढ़े: करणी सेना ने दी बड़ी चेतावनी, ‘राजपूतों ने सिर कटाकर इतिहास रचा था अब सिर गिनाकर रचा जाएगा’
करीब 2 इंच लंबे कीड़े का आधा शरीर पौधा होता है। इसकी तलाश में लोग जंगलों में कई दिनो तक घूमते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कीड़े से तैयार होती है एक अनोखी दवाई। लोग इस कीड़े को शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। वियाग्रा की तरह काम करने वाले इस कीड़े का नाम है यासार्गुम्बा। जिसकी कीमत लाखों में आंकी जाती है। सबसे महंगी कीमत पर मिलने वाले कीड़े को लोग लाखों रुपए तक में खरीद रहे हैं।





