वीडियो: तैमूर अली खान के इस अंदाज का दीवाना हुआ पूरा बॉलीवुड

छाेटे नवाब तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस के कारण साेशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी-कभी ताे ये कैमरे में देखकर भी पाेज भी देते हैं। तैमूर बेहद क्यूट आैर सबसे ज्यादा फेमस स्टार किड हैं। ताे आइए आपकाे बताते हैं तैमूर के बारे में खास खबर। 

वीडियो में तैमूर के अंदाज पर फोटोग्राफर्स भी ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में तैमूर अपनी नैनी के साथ स्पॉट हुए तो उन्हें क्ल‍िक करने के इंतजार में खड़े फोटोग्राफर्स को देखकर उनका रिएक्शन बहुत मजेदार था, फोटोग्राफर्स को देखते ही पहले तो तैमूर ने एक बड़ी सी स्माइल दी, फिर जैसे ही फोटोग्राफर्स ने उनका नाम पुकारा तो वह खि‍लखि‍लाकर तोतले अंदाज में अपने नाम को – ‘मूर मूर…’ के रूप में दोहराने लगे। बार-बार तैमूर फोटोग्राफर्स की नकल कर अपना नाम बोल रहे थे। वायरल हो रहे वीडियो में तैमूर के इस रिएक्शन पर फोटोग्राफर्स को खूब एंजॉय करते देखा जा सकता है।

हर मौके पर मीडिया की नजरों में बने रहना अब तैमूर के लिए आदत सी बन चुकी है। इसलिए शायद अब तैमूर के लिए फोटोग्राफर्स के साथ फ्रेंडली होना नॉर्मल बात है। वैसे कुछ दिनों पहले ही करीना ने अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन के दौरान कहा था – उन्हें अच्छा नहीं लगता जब हर वक्त मीडिया तैमूर को क्ल‍िक करने की जुगत में नजर आता है। लेकिन तैमूर के इस लेटेस्ट वीडियो में तो कुछ और ही बयां हो रहा है, शायद अब तैमूर के लिए कैमरा फेस करना एंजॉय करने जैसा ही है।

https://www.instagram.com/p/Blw1dFAF1zr/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

 

Back to top button