यंहा दूल्हे और दुल्हन के साथ निभाई जाती हैं ये अजीबोगरीब रस्म, जानकर दंग रह जाएगे आप

हर जगह शादी के अपने अलग नियम होते है। शादी लोगों के लिए एक मजेदार अनुभव होता है लेकिन दुनिया के कई हिस्से ऐसे हैं जहां शादी के दौरान अजीबोगरीब परंपराओं का पालन किया जाता है। जब भी परिवार में कोई शादी होती है, लोग इसके लिए खूब उत्साहित हो जाते हैं। शादियों का अनुभव तो मजेदार होता ही है लेकिन इसमें शामिल रस्में इसे और भी ज्यादा रोचक बना देती हैं।

शादी की 5 सबसे विचित्र परंपराएं:

रोमानिया और अन्य यूरोपीय देशों में एक मजेदार रस्म होती है। शादी से ठीक पहले एक नकली अपहरण का खेल होता है। दुल्हन के दोस्त और परिवार, दुल्हन का अपहरण करते हैं और उसे रिहा करने के लिए दूल्हे से फिरौती मांगते हैं।

इंडोनेशिया की टीडॉन्ग जनजाति एक परंपरा का पालन करती है जिसमें एक नवविवाहित जोड़े को अपनी शादी के 3 दिन और 3 रात बाथरूम का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। इस वजह से नवविवाहित जोड़े को समारोह के दौरान भोजन और पानी भी कम दिया जाता है।

चीन के तुजिया जातीय समूह में ठीक एक महीने पहले शुरु होती है। एक दुल्हन अपनी शादी के एक महीने पहले से रोजाना एक घंटे रोना शुरू कर देती है। दुल्हन की मां 10 दिनों के बाद और उसकी दादी भी 10 और दिनों के बाद ऐसा करते हैं।

फ्रेंच पोलिनेशिया में शादी के बाद, जोड़े के रिश्तेदार अपने चेहरे को ऊपर करके जमीन पर लेट जाते हैं और एक कपड़ा उनके ऊपर डाला जाता है, जिससे मानव कालीन बन जाता है। नव-विवाहित जोड़े को उन लोगों से बने कालीन के ऊपर चलना होता है।

दक्षिण कोरियाई संस्कृति में, लोगों का मानना ​​है कि मरी हुई मछली से लड़के की पिटाई करने से वह शादी के बाद उसकी पहली रात के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो जाता है। हालांकि, केवल दूल्हे को इससे गुजरना पड़ता है। 

Back to top button