बिहार: पटना की सड़कों पर दिखा SSP का ये अंदाज, लोगों के बीच बने आकर्षण का केंद्र
पटना. प्रकाश पर्व के समापन को लेकर पटना पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में रविवार तड़के पटना- बख्तियारपुर फोर लेन हाईवे पर पटना पुलिस के जवान अपने एसएसपी मनु महाराज के साथ पेट्रोलिंग करते नजर आए। इनके साथ पटना पुलिस के कई सीनियर अफसर भी थे। लोगों के बीच एसएसपी का ये अंदाज आकर्षण का केंद्र बन गया।

SSP ने किया साइकिल से स्टंट…
– पुलिस विभाग में अपने नए नए अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाले मनु महराज रविवार को एक नए अंदाज दिखे।
– दरअसल, यह फ्लैग मार्च था। प्रकाश पर्व के सामपन को देखते हुए लोगों के बीच शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए ऐसा किया गया था।
– ये फ्लैग मार्च दीदारगंज से होते हुए बख्तियारपुर तक किया गया।
– इसका मकसद इलाके में शांति व्यवस्था बहाल करने का प्रयास था।
– इस मार्च में पटना के एसएसपी मनुमहराज लोगों के बीच आक्रषण का केंद्र रहे।
– सबसे खास बात यह रही कि एसएसपी मनु महाराज साइकिल से फ्लैग मार्च की मॉनिटरिंग करते नजर आए।





