इस आदमी ने अपनी पत्नी के साथ किया जानवरों वाला काम, जानकर शर्म से झुक जायेगा सिर

नई दिल्ली – सोशल मीडिया पर हाल ही में MeeToo कैंपेन खुब सुर्खियों में रहा, जिसके जरिए दुनिया भर के लोगों ने अपने साथ हुए यौन शोषण की बातें सामने रखी और दुनिया को अपने खुलासों से चौंका कर रख दिया। हालांकि, यह एक कैंपेन था जो सोशल मीडिया पर चलाया गया। लेकिन, उन औरतों का क्या जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती, जो अपने साथ हुई घटनाओं को दुनिया के सामने नहीं रख सकती, जो अपनी बात किसी के डर या लाज की वजह से किसी को बता नहीं सकती? दुनिया भर में तमाम ऐसी महिलाएं हैं जो अपने साथ हुए यौन शोषण की दर्दनाक कहानियां दुनिया के सामने रखना चाहती हैं, लेकिन उनके पास कोई जरिया नहीं है।

हम लगभग रोज ही देश और दुनिया भर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे यौन अत्याचार और यौन शोषण के बहुत चौकाने वाली घटनाएं सुनते या पढ़ते हैं। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपका सिर भी शर्म की वजह से झुक जायेगा। ये घटना एक 38 साल की शादीशुदा औरत के साथ हुई है। जिसकी शादी करीब 8 से 10 साल पहले हुई थी। महिला के 3 या  बच्चे भी हैं।

लेकिन, इस महिला के साथ जो उसके पति ने किया वो बेहद शर्मनाक है। पति इतना गिर गया कि उसने अपनी पत्नी को ही जुए में दाव पर लगा दिया। यह घटना इंदौर की है, जहां एक पति ने अपनी बीवी को जुए में दांव पर लगा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक पति को जुआ खेलने और नशे की आदत थी। एक दिन जब वह जुए में अपना सारा पैसा हार गया तो उसने अपनी पत्नी को ही दाव पर लगा दिया। पति जुए में अपनी पत्नी को हार गया और जिसके बाद जुए में जितने वाले दो लोगोम ने महिला के साथ रेप किया।

लेकिन, बेहद शर्मनाक बात ये है कि न तो पति को और नही जुए में महिला को जितने व उसके साथ रेप करने वालों को इसका कोई अफसोस था। रेप करने वाले लोगों का कहना है कि वो इस महिला को जितकर लाये हैं इसलिए उसके साथ रेप करना सही है। पत्नी ने इसके बाद अपने पति को छोड़ दिया और अलग रहने लगी। लेकिन इस घटना ने समाज के सामने कई सारे सवाल खड़े कर दिये हैं। क्या कोई इस दौर में भी इस तरह अपनी पत्नी को जुए में दाव पर लगा सकता है। सच्चाई तो ये है कि हम चाहे जितना भी विकसीत होने की बाते कर लें। अगर हम अपनी इस तरह की सोच नहीं बदलते तो सारा कुछ बेकार ही है। 21 सदी में महिलाओं के खिलाफ देश में ऐसी घटनाओं का सामने आना हम सभी के लिए शर्मनाक है।

 
Back to top button