वीडियो: क्रिकेट से दूर ऐसे समय बिता रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, सामने आया ये अनोखा अंदाज

क्रिकेट से दूर ऐसे समय बिता रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप विजेता कप्तान धोनी इनदिनों रांची में परिवार के साथ हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज खत्म होने के बाद से भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी मैदान से दूर हैं। इस दौरे पर अपने 10,000 वनडे रन पूरे करने वाले धोनी इनदिनों रांची में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी जब भी घर पर होते हैं तो वो अपने कुत्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करते हैं। धोनी ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने पाचों कुत्तों को ट्रेन करते दिख रहे हैं।

कुछ ही दिन पहले धोनी ने अपने इस अकाउंट से एक और क्यूट वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वो बेटी जीवा के साथ खेल रहे थे। वीडियो में जीवा अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में थी और गुब्बारों के साथ खेल रही थी। इन सभी वीडियो में साफ दिखता है कि मैदान से दूर धोनी परिवार के साथ समय का आनंद ले रहे हैं। धोनी इस बीच तमिलानाडु प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान मेहमान बनकर आए थे। अपने पसंदीदा क्रिकेटर को चेन्नई में देखकर फैंस काफी खुश हुए थे।

https://www.instagram.com/p/Bm2oLJTndaY/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Back to top button