जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी की ये ताजा रिपोर्ट…

 उत्तर भारत के कुछ राज्य भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं, तो कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही मचा हुआ है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं, असम, बेंगलुरु और केरल जैसे राज्यों में बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी अभी कुछ दिन और परेशान करने वाली है।

राजधानी दिल्ली में बढ़ सकता है तापमान

अगर दिल्ली के तापमान की बात करें तो देश की राजधानी में आज 19 मई को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है। दिल्ली में आनेवाले कुछ दिन तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत के आसार अभी नहीं दिख रहे है। राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है।

Back to top button