टीम इंडिया का ये बड़ा क्रिकेटर बन गया सन्यासी, और दिया ये उपदेश

नई दिल्ली.  टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ ओपनर वीरेंद्र सहवाग अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार वो अपने साधु अवतार को लेकर चर्चा में हैं . जी हां, चौक गए न, पर हकीकत में ऐसा नहीं है. दरअसल, सहवाग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो संत ने नजर आ रहे हैं.टीम इंडिया का ये बड़ा क्रिकेटर बन गया सन्यासी, और दिया ये उपदेश

क्रिकेट और दूसरे खेल या फिर उससे जुड़े खिलाड़ियों पर अपने जोरदार कमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले सहवाग इस फोटो में चेहरे पर चश्मा और गले में रूद्राक्ष की माला पहने दिखाई दे रहे हैं. हूबहू संन्यासी जैसे नजर आ रहे सहवाग ने फोटो पोस्ट करते ट्विटर पर लिखा, “गुरु करना जान कर, पानी पीना छान कर. जय भोले ! जय श्री राम ! जय बजरंगबली !”

इस्टाग्राम पर भी छाए ‘संत’ सहवाग

सहवाग ने इंस्टाग्राम पर भी अपनी संत वाली फोटो के साथ टीम इंडिया को आशीर्वाद देते हुए लिखा है, “अर्जी हमारी, मर्जी आपकी! मेरा अशीर्वाद सदा है टीम इंडिया के साथ, जय भोले.”

https://www.instagram.com/p/BmBLb7Zg-Pn/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

बता दें कि ट्विटर पर शेयर की गई तस्‍वीर को 7 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट और 61 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर इसे 4.88 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

Back to top button