अपने माता-पिता को ढूंढ़ने भारत आएगी यह डच स्पीड स्केटर खिलाड़ी

फरवरी में होने वाले विंटर ओलंपिक में नीदरलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली भारतीय मूल की डच स्पीड स्केटर खिलाड़ी अनिक दास अपने माता-पिता की तलाश में भारत आएंगी।
दरअसल मुंबई में जन्म लेने के बाद 33 वर्षीय अनिक का पालन-पोषण नीदरलैंड में हुआ है। अनिक की एक जुड़वा बहन भी है, जो शायद भारत में ही है। अनिक ने बताया कि जब वह आठ महीने की थीं तो उन्हें एक डच दंपति ने गोद लिया था और जब मैं 5 साल की हुई तो मुझे बताया गया कि मेरा जन्म मुंबई में हुआ था।
अनिक ने इससे पहले भी नीदरलैंड में रहकर अपने माता-पिता को ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन उन्हें उनके बारे में कुछ नहीं पता चला। लेकिन अब मैंने फैसला किया है कि मैं मुंबई जाकर अपने असली माता-पिता की तलाश करूंगी।
अनिक का कहना है कि भारत में मेरा नाता बहुत मजबूत है। मेरा परिवार वहां है, जिसे मुझे ढूंढना है और मुझे उम्मीद है कि मैं उन्हें खोज लूंगी।
अनिक ने बताया कि उनके असली माता-पिता को खोजने में उनके डच पेरेंट्स भी उनकी मदद कर रहे हैं।





